delegation-met-hemant-soren
delegation-met-hemant-soren

हेमन्त सोरेन से मिला प्रतिनिधिमंडल

रांची, 05 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को विधायक संजीव सरकार के नेतृत्व में माय कंट्री इज माय फैमिली संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सभी झारखंड वासियों के लिए एक हेल्थ कार्ड बनाने की पहल हो ताकि उसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं और योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। इस मौके पर माय कंट्री इज माय फैमिली संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, अकरम खान और आफताब आलम समेत कई अन्य मौजूद थे । हिन्दुस्थान समाचार /वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in