09/05/2021 रांची, 09 मई (हि. स.)।वरिष्ठ पत्रकार संत शरण अवस्थी के असामयिक निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति एवं परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र