Daughters-in-law are not safe in Hemant government's state: Sanjay Sahu
Daughters-in-law are not safe in Hemant government's state: Sanjay Sahu

हेमंत सरकार के राज्य में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं: संजय साहू

-भाजपा कार्रूकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला खूंटी, 04 जनवरी(हि.स.)। राजधानी रांची के ओरमांझी जंगल में नग्न अवस्था में एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। युवती को काफी बेरहमी से मारा गया है। दिन प्रतिदिन झारखंड में हैवानियत की सारी हदें पार होती जा रही हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने एक वर्ष की उपलब्धि गिना रहे हैं। ऐसी स्थिति में झारखंड की बहू बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा। साहू ने कहा कि दरिंदों ने युवती के साथ जो वर्ताव किया है, वह दिल दहला देने वाला है।ये बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने कही। साहू सोमवार को ओरमांझी की घटना के विरोध में मंख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। ओरमांझी की घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेताजी चैक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद नाग ने कहा कि यह घटना निर्भया कांड से भी ज्यादा पीड़ा दायक है, लेकिन यह सरकार सत्ते के नशे में चूर होकर अपनी उपलब्धियां गिना रही हैं । खूंटी नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आखिर राज्य में कब तक अपराधी खुलेआम इस तरह से घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे? पुलिस प्रशासन एवं सरकार इस घटना पर चुप्पी साधे क्यों मौन खड़ी है। पुतला दहन कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नायक, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रियांक भगत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in