cyber-thug-arrested-for-blowing-35-lakhs-from-nagaland-ias-account
cyber-thug-arrested-for-blowing-35-lakhs-from-nagaland-ias-account

नागालैंड आईएएस के खाते से 35 लाख उड़ाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

देवघर, 19 जून (हि.स.)। नागालैंड के एक आइएएस अधिकारी के बैंक एकाउंट से 35 लाख रुपये ठगी के मामले में देवघर के एक साइबर आरोपित को देवघर जामताड़ा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार देवघर के करौं निवासी बलराम मंडल ने आइएएस अधिकारी के बैंक खाते से 35 लाख रुपये की चपत लगा दी थी। साइबर ठग बलराम मंडल ने उनको खाता अपडेट करने के नाम पर झांसे में लिया और खाते से पैसे निकाल लिया। आइएएस अधिकारी के साथ हुए इस वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी। उसका लोकेशन झारखंड में मिलने पर साइबर थाना की पुलिस हफ्ते भर से उसके पीछे पड़ी थी। देवघर पुलिस के साथ जामताड़ा साइबर थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर हरेंद्र राय ने गुरुवार की शाम अंतत: करमाटांड़ व करौं सीमा से उसे दबोचा। उसके पास से तीन मोबाइल व छह सिम बरामद हुए हैं। बलराम ने बैंक अधिकारी बन उस अधिकारी को फोन कर बताया कि वह मुंबई ब्रांच का वरीय बैंक अधिकारी है। उनका खाता अपडेट करना है। इसके लिए कुछ जानकारी दें, अन्यथा आपका खाता बंद हो जाएगा। अधिकारी को एक लिंक भेजकर संबंधित जानकारियां मांगी। अधिकारी से लिंक के जरिए वह जानकारी दे दी। तब बलराम व उसके सहयोगियों ने कई बार ट्रांजेक्शन कर 35 लाख रुपये उड़ाए। इनके रुपये को वालेट के माध्यम से दूसरे खातों में भी भेज दिया। बहरहाल, आइएएस अधिकारी के साथ ठगी के मामले में जिस सिम से कॉल किया गया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in