back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand Corona Update: राज्य में कोरोना की रफ्तार हुई कम, 252 मरीज ठीक होकर लौटे

रांची, 25 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के नए केस की अपेक्षा ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में 252 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान शुक्रवार सुबह तक सिर्फ 114 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और दुमका से एक-एक मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 15,बोकारो से सात , चतरा से एक, देवघर से नौ, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से नौ और गढ़वा से पांच नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से छह, गुमला से सात,हजारीबाग से छह, जामताड़ा से पांच, खूंटी से एक, कोडरमा से सात और लातेहार से आठ नए मरीजों की पहचान हुई, जबकि लोहरदगा से एक, रामगढ़ से तीन, साहिबगंज से तीन, सरायकेला से चार, सिमडेगा से 10 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 45 हजार, 028 गयी है। इनमें तीन लाख, 38 हजार, 698 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 106 मरीजों की मौत हुई है। अब तक झारखंड में कुल 96 लाख, 79 हजार, 940 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें एक हजार, 224 सक्रिय मरीज हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ 15 नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 220 है। अस्पतालों से 99 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार,104 सक्रिय मरीज आए , जिनमें 83 हजार, 296 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵