back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस चिकित्सकों, नर्सों, पारा मेडिकल कर्मियों, सफाई कर्मियों व मीडियाकर्मियों को करेगी सम्मानित

रांची, 23 मई (हि. स.)। कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में हर परेशानियों से जूझते हुए संक्रमित मरीजों की सेवा करने तथा उनकी परेशानियों को दूर करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, पारा मेडिकल कर्मियों, सफाई कर्मियों, मीडियाकर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों को पार्टी की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर भव्य तरीके से सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने रविवार को कहा कि जिस तरह से दूसरे वेब में कोरोना संक्रमण के बेहिसाब मामलों ने पांव पसारे, स्वास्थ्य विभाग के सचिव, सैकड़ों चिकित्सक , नर्स और स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो गये। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम ने बड़े ही धैर्य व साहस का परिचय दिया। लोगों को भय के माहौल से बाहर निकालने का काम किया, उसके लिए फोन कर भी अरुण कुमार सिंह के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की गयी। प्रवक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से इस प्राकृतिक आपदा में चिकित्सकों, नर्सों और पारा मेडिकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मरीजों की सेवा की, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वहीं संक्रमण काल में मीडियाकर्मी भी लगातार सक्रिय रहे और पल-पल की खबरों के माध्यम से जनता को अवगत कराते रहे, तथा उनकी परेशानियों से सरकार व प्रशासन को भी अवगत कराते रहे। इस दौरान सफाई कर्मियों ने भी महामारी को नियंत्रित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जबकि बिजली कर्मियों ने अस्पताल तथा आम जनता को निर्बाद्ध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने में बड़ा योगदान दिया। इसलिए इन सभी को एक-एक कर चरणबद्ध तरीके से पार्टी की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामीण विकास और कृषि विभाग की ओर से भी काफी सराहनीय काम किया गया। इन सबके प्रति भी पार्टी कृतज्ञता व्यक्त करती है। संकट की इस घड़ी में चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक हो, सभी का सराहनीय और मानवतापूर्ण व्यवहार रहा। कुछ लोगों की थोड़ी नाराजगी प्राइवेट अस्पताल के संचालक के प्रति जरूर हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद वहां कार्यरत डॉक्टर पर लोगों को जरा भी संदेह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमणकाल में चिकित्सकों, नर्सों, पारा मेडिकल कर्मियों, मीडियाकर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सभी पदाधिकारियों-कर्मचारियों का उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान रहा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵