प्रदेश कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह ने गरीब व असहाय के बीच किया भोजन वितरण।
प्रदेश कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह ने गरीब व असहाय के बीच किया भोजन वितरण।

प्रदेश कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह ने गरीब व असहाय के बीच किया भोजन वितरण।

धनबाद, 22 जुलाई (हि.स.) । प्रदेश कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह ने धनबाद स्टेशन रोड स्थित बस स्टैंड में श्री श्री मारुति नंदन महावीर हनुमान मंदिर एफ.सी.आई गेट बरमसिया धनबाद द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर गरीब एवं असहाय के बीच भोजन का वितरण किया। यह भोजन वितरण का कार्यक्रम कमेटी के द्वारा पूरे लॉकडाउन में लगभग पिछले 4 महीनों से प्रतिदिन जारी है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा। भोजन वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में ए.आई.सी.सी सदस्य मदन महतो, धनबाद जिला ओ.बी.सी के अध्यक्ष मनोज यादव , मंदिर संस्थापक सह प्रमुख डॉक्टर बी.डी यादव ,डॉ. डी.के यादव, आदि लोगों का योगदान रहा। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in