congress-outreach-survey-campaign-will-start-from-tomorrow
congress-outreach-survey-campaign-will-start-from-tomorrow

कल से शुरू होगा कांग्रेस का आउटरीच सर्वे महाअभियान

रांची, 30 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि दुनिया में पहली बार कांग्रेस की ओर से कोरोनावायरस की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए आउटरीच सर्वे महाअभियान की एक जुलाई से झारखंड सहित पूरे देश में शुरुआत होने जा रही है। आउटरीच सर्वे अभियान का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से प्रभावित लोगों, मृतक परिवार तथा कोविड से रोजगार खोने वाले सदस्यों का डाटा एकत्र कर वास्तविक स्थिति से केन्द्र की सरकार को अवगत कराना है । साथ ही साथ प्रभावित परिवारों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव की तरफ से शोक पत्र प्रेषित किए जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बाबत सभी प्रखंडों में दस-दस कोरोना योद्धाओं की टीम बनाई गई है जो पूरे महीने शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्वे करेगी। प्रवक्ताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सर्वे अभियान की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in