computer-education-most-compulsory-in-modern-times-sakaldeep-bhagat
computer-education-most-compulsory-in-modern-times-sakaldeep-bhagat

आधुनिकता के दौर में कंप्यूटर शिक्षा सबसे अनिवार्य : सकलदीप भगत

खूंटी, 07 मार्च(हि .स.)। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले छात्र छात्राओं के लिए दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन रविवार को संस्थान परिसर में किया गया। उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के बीच आगामी सप्ताह फैक्ट कंप्यूटर एजुकेशन के तत्वधान में प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा। संस्थान के निदेशक औ शिक्षक सकलदीप भगत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्यता बढ़ी है। वर्तमान में नौकरियों में सॉफ्टवेयर की जानकारीए डॉक्यूमेंट बनाने और प्रजेंटेशन बनाने आदि का ज्ञान अनिवार्य रूप से मांगा जाता है़। कई सरकारी नौकरियां भी हैं, जिनमें कंप्यूटर की जानकारी बहुत ही जरूरी है। मूरहू प्रखंड में हमारा संस्थान श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर सुदूरवर्ती गांवों के छात्र. छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने संस्थान के उद्देश्य की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ना है। अभी संस्थान में एडमिशन जारी है। हमारे संस्थान में छात्र छात्राओं के साथ साथ गृहनियां भी कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ रही हैं। हम बच्चों को न्यूनतम शुल्क में कम्प्यूटर ज्ञान देने का काम कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in