back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से जंग में मुख्यमंत्री का संकल्प सराहनीय : कांग्रेस

रांची, 27 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस संकल्प को सराहनीय बताया है, जिसमें राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने और संक्रमण का सामना करने की स्थिति में किसी की भी मौत ना हो, इसका प्रयास करने का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ लक्षेदार बातों में देश की जनता को उलझाये रखना चाहती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार तीसरी लहर से बचाव को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन कुछ बताया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की गठबंधन सरकार की यह संवेदनशीलता का परिचायक है कि कोविड-19 से किसी की भी मौत ना हो। इसके लिए राज्य सरकार हर स्तर पर तैयारियों में जुटी है। पहली और दूसरी लहर में अब तक 605 बच्चे अनाथ हो गये हैं। इसके लिए झालसा और राज्य सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट शिशु की शुरुआत की गयी है, जिसके माध्यम से सभी अनाथ हुए बच्चों और उनके परिवार को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता पहुंचायी जा रही है। बच्चों की बेहतर शिक्षा तथा लालन-पालन की व्यवस्था की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...