Chief Minister pays homage to Jaipal Singh Munda
Chief Minister pays homage to Jaipal Singh Munda

मुख्यमंत्री ने मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा को किया नमन

रांची, 03 जनवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी, झारखण्ड की माटी के वीर सपूत मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने सदैव आदिवासी हितों की बात की। संविधान सभा में भी उन्होंने कहा था कि आदिवासियों को अवसरों की समानता मिलनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in