back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने किया डोर टू डोर सर्वे से कोविड 19 जांच अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ

24/05/2021 बोकारो,24 मई ( हि. स.) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चिन्हित जिले में डोर टू डोर सर्वे एवं रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से कोविड 19 जांच अभियान का आनलाइन शुभारंभ किया। यह अभियान मंगलवार 25 मई से आगामी पांच जून तक जारी रहेगा। इस क्रम में जरीडीह प्रखंड अंतर्गत खुटरी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो संवाद के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री ने अभियान की तैयारियों की जानकारी उपायुक्त राजेश सिंह से ली। साथ ही गठित सर्वे एवं जांच टीम का नेतृत्व कर रही सेविका श अनिता देवी, सहिया मीना देवी एवं सीएचओ प्रियंका मुर्मु से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने सभी को शुभकामना देते हुए अभियान को सफल बनाने और इसलके उद्देश्य को पूरा करने को कहा। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने की भी बात कहीं। मौके पर उपायुक्त राजेश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे के कार्य, कोविड-19 की जांच, होम आइसोलेशन किट का वितरण, मृत्यु की स्थिति तथा कोविड-19 से बचाव के लिए टीम की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया को प्रचार – प्रसार करने को कहा। साथ ही पंचायत स्तरीय कोविड टास्क फोर्स को सक्रिय भूमिका में अपने- अपने क्षेत्रों में काम करने को कहा। गांवों की आबादी तथा संक्रमण की दर का आकलन करते हुए पर्याप्त मात्रा में होम आइसोलेशन किट व अन्य की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵