celebrate-eid39s-happiness-among-loved-ones-ban-on-mass-program-dc
celebrate-eid39s-happiness-among-loved-ones-ban-on-mass-program-dc

अपनों के बीच मनाएं ईद की खुशियां, सामूहिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध : डीसी

13/05/2021 रामगढ़, 13 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले में 14 मई को ईद मनाई जानी है। इस त्यौहार को लेकर डीसी संदीप सिंह और एसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को एक संयुक्त आदेश जारी किया है। दोनों अधिकारियों ने कहा है कि अपने परिवार के बीच ही लोग ईद की खुशियां मनाएं। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सामूहिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीसी संदीप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति भी विभिन्न स्थानों पर की गई है। ईद पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के कोई सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाना है। ईद के दौरान किसी भी मस्जिद, ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जानी है। सभी व्यक्ति अपने अपने घरों में ही व्यक्तिगत रूप से ही इबादत करेंगे। विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in