back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मधुपुर में भाजपा का अंतर्कलह खुलकर सामने आया : कांग्रेस

रांची, 11 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर से विपक्षी गठबंधन भाजपा-आजसू पार्टी की दरारें सामने आ गयी हैं। यह उपचुनाव झारखंड को भाजपा मुक्त बनाने की दिशा में बढ़ता कदम साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने रविवार को कहा कि उपचुनाव के पहले मुख्य विपक्षी दल भाजपा और आजसू पार्टी ने आपसी समन्वय व भविष्य में गठबंधन की मजबूती को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी लेकिन उपचुनाव में एनडीए गठबंधन में आपसी सहयोग पूरी तरह से तार-तार नजर आया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने संगठन से दगाबाजी करने वाले भाजपा उम्मीदवार को उनके हाल पर छोड़ दिया है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार ने भी चुनाव में आजसू पार्टी से मदद की उम्मीद भी छोड़ दी है। जिस तरह से मधुपुर में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं की हूटिंग हो रही है उससे कहीं ज्यादा भाजपा कार्यकर्त्ताओं में नाराजगी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵