भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस मनाया
रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। शहर के टीओपी ग्राउंड में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। प्रधानमंत्री के भाषण में कहा कि भाजपा का एक ही मंत्र है और वह है राष्ट्र हित में कार्य करना। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ पूरे देश में इसी मंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की पार्टी है। कार्यकर्ता रीड की हड्डी है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रोफेसर संजय सिंह, रविंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर, भगवान प्रसाद, कैंट मंडल के महामंत्री सूर्यवंश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, साह विनोद कुमार, अजीत गुप्ता, मिथिलेश मंडल, विजय सोनकर, सत्यजीत सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मल्लिका दत्ता, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष तरुण साहू, बृजेश पाठक, अंकित सिंह, मणिशंकर ठाकुर, आनंद पांडे, सुरेंद्र शर्मा, जीतू गोप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/चंद्र