back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीकाकरण को लेकर भाजपा ने चलाया जागरुकता अभियान, मास्क का किया वितरण

खूंटी, 28 मई (हि.स.)। खूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा उपलब्ध कराये गये मास्क का वितरण ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी और प्रखंड सांसद प्रतिनिधि घूरन महतो द्वारा किया गया। भाजपा के नेताओं ने सुवारी जलटंडाए शिलाफारीए बाला आदि गांव में कोविड टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को लेकर जागरूक किया गया। विष्णु सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है टीकाकरण। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे आधी-अधूरी जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न दें और 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति का टीकाकरण कराये। इस मौके पर शिलाफारी गांव के लोगों ने एनआरडीडब्ल्यूपी द्वारा निर्मित जलमीनार के बनने के बावजूद भी लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की। इस पर सांसद प्रतिनिधि घूरन महतो एवं जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। इस मौके पर भुवनेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, एवं कैलाश कुमार पाढ़ी, सुरेश पाढ़ी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...