भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या

रांची, 15 जुलाई (हि. स.)। झारखंड के बोकारो जिले में भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रितु रानी सिंह के बेटे रूद्र प्रताप उर्फ देव सिंह( 15) ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित पूर्णिमा लॉज के कमरा संख्या 13 से पंखे में लटकता हुआ शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आज सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आना था, रिजल्ट को लेकर वह काफी तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इधर, इस घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शोक जताया हैं। इनके अलावा भी भाजपा के कई नेताओं ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in