back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुनानक अस्पताल की बड़ी लापरवाही , बिना प्रोटोकाॅल अनुपालन किए कोरोना संक्रमित का भेजा शव

हजारीबाग, 27 फरवरी (हि.स.)। एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले फिर से लगातार बढ़ने लगे हैं, वहीं दूसरी ओर आम लोग लापरवाह होते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पताल प्रबंधन भी इस मामले में घोर लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही का मामला सामने आया। शहर के खिरगांव भुइंया टोली स्थित 35 वर्षीय युवक की तबीयत खराब हुई। सुगर पेसेंट की तबीयत खराब होने के बाद उसे हजारीबाग एचजेडबी आरोग्यम में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति ठीक न होते देख उसे रांची रिम्स ले जाया गया। उचित इलाज के अभाव में उसे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुनानक अस्पताल में भर्ती में उसका इलाज किया गया। शुक्रवार की रात चिकित्सकांे ने उसकी हालत नाजुक बताई और शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। हद तो तब हो गई, जब अस्पताल प्रबंधन ने बिना कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन कर मरीज को कंबल में ही लपेट कर हजारीबाग भेज दिया। आम तौर पर कोरोना संक्रमित होने पर शव को प्लास्टिक में रैप का कोविड प्रोटोकाॅल के तहत भेजा जाता है, लेकिन इसका अनुपालन अस्पताल प्रबंधन ने नहीं किया। हजारीबाग में जानकारी मिलने पर शव को मुर्दा कल्याण समिति को सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष मो. खालिद ने कोविड प्रोटोकाॅल के तहत उसका अंतिम संस्कार कोनार पुल के पास स्थित श्मशान घाट पर किया। रांची स्थित गुरुनानक अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन नहीं किए जाने की चर्चा आम है। कहा जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के साथ साथ अन्यों में भी कोरोना संक्रमित फैलाने से संबंधित अपराध किया है। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...