act-grant-makes-33-high-tech-oxygen-concentrators-available-to-ramgarh-district
act-grant-makes-33-high-tech-oxygen-concentrators-available-to-ramgarh-district

एक्ट ग्रांट ने रामगढ़ जिले को उपलब्ध कराएं 33 हाईटेक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

15/05/2021 रामगढ़, 15 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले में डीसी संदीप सिंह की पहल पर शनिवार को 33 हाईटेक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हुए हैं। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक्ट ग्रांट संस्था के सहयोग से उपलब्ध हो पाया है। यह मशीन कोरोना के मरीजों के इलाज में काफी मजबूत कड़ी है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई केस अस्पतालों में आए हैं जहां देखा गया है कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल 40 से भी नीचे पहुंच गया है। उन मरीजों को आईसीयू व्यवस्था की तरह ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सपोर्ट करता है। इससे मरीजों को काफी वक्त मिलता है। फिर चिकित्सक अपना काम करते हैं। उन्होंने एक्ट ग्रांट संस्था को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि जिस विषम परिस्थिति में यह संस्था ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए लोगों की मदद कर रही है, वह काफी सराहनीय है। धोनी के इलाके में पहुंच रही विराट की मदद एक्ट ग्रांट संस्था के लिए विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लगातार फंड जुटाने में लगे हुए हैं। यह संस्था पूरे देश में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान इस संस्था ने लाखों लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर अपना जाल फैलाया। जहां से भी इस संस्था को संपर्क किया गया, वहां सहायता जरूर पहुंची है। झारखंड क्रिकेट के महारथी महेंद्र सिंह धोनी का इलाका है। उनके इलाके में भी क्रिकेट के महानायक विराट कोहली की मदद पहुंच रही है। विराट और अनुष्का ने मिलकर 14 मई तक इस संस्था के लिए लगभग 11.50 करोड़ का फंड जुटाया है। उनकी कोशिश लगातार जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in