शराब में जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप

accused-of-killing-by-drinking-poison-in-liquor
accused-of-killing-by-drinking-poison-in-liquor

हजारीबाग, 05 अप्रैल (हि.स.)। टाटीझरिया प्रखंड के भराजो में शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक निर्मल ठाकुर (45) के परिजनों ने योगेश्वर ठाकुर, दीपक ठाकुर, सतीश ठाकुर, रामदेव ठाकुर, हेमराज देवी, प्रीति रानी, सुमित्रा देवी और अजय ठाकुर पर साजिश के तहत शराब में जहर पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक निर्मल ठाकुर की पत्नी अंजू देवी, पुत्र राहुल ठाकुर, रोहित ठाकुर, पुत्री रिंकी कुमारी और पिंकी कुमारी का कहना है कि उनके चाचा, चचेरे भाईयों और उनके घरवालों ने साजिश रचकर जानबूझकर शराब में जहर मिलाकर पिलाने की बात कही। होली के समय से ही जमीन विवाद और कुछ अन्य कारणों से उनके साथ मामले चल रहे थे। पंचायत होने को लेकर पंचनामा भी हो चुका था। इसी दौरान यह साजिश रचकर उनको मार दिया गया। निर्मल ठाकुर की मौत रिम्स रांची में हुई है। सोमवार को शव भराजो लाया गया है। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार है। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in