accused-of-accuser-of-dishonest-arrested
accused-of-accuser-of-dishonest-arrested

अमानत का खयानत का आरोपित गिरफ्तार

दुमका, 12 जून (हि.स.)। हवाला का 10 लाख रुपये का अमानत का खयानत करने के आरोपित को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित जामताड़ा जिला के नाला थाना क्षेत्र के पालन गांव निवासी विपुल मंडल है। आरोपित के पास से पुलिस ने 1.30 लाख रुपये का आपची बाइक एवं खाली डब्बा, जो रिषभ मोदी के नाम से अंकित है उसे बरामद करने में सफल रही। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी, मुख्यालय साइबर विजय कुमार ने बताया कि बीते 12 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के सरायरोड़ निवासी पीड़ित राजेश कुमार मोदी के लिखित शिकायत पर तालझारी थाना क्षेत्र के डेलवा गांव निवासी विनोद भंडारी, देवघर जिला के सारवा थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव निवासी राहुल सिंह एवं जामताड़ा जिला के पालन गांव निवासी विपुल मंडल के खिलाफ मामला अमानत में खयानत का दर्ज कराया था। मामले में डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विपुल मंडल वाहन चालक विनोद भंडारी का मुंहबोला भांजा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार आरोपी पूछताछ के क्रम में बताया कि जनवरी से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर स्थित कांटी फैक्ट्री से दुर्गापुर माल ले जाने का काम करता था। जहाँ दुर्गापुर माल ले जाने के क्रम में चालक और खलासी को 10 लाख रुपये छुपा कर रखने के लिए दिया था। तीन-चार दिन चालक और खलासी आकर विपुल मंडल को उसके हिस्सा का 2.50 लाख रुपया देकर चला गया। जिससे आपची गाड़ी विपुल मंडल ने ख़रीदारी की। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in