a-fine-of-988-lakhs-was-imposed-for-violating-health-safety-week
a-fine-of-988-lakhs-was-imposed-for-violating-health-safety-week

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने पर वसूला गया 9.88लाख का जुर्माना

रांची, 21 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी एसपी को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों में इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य के 983 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया।जांच के क्रम में 919 लोगों को सरकार की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इनसे सात लाख 53 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3948 लोगों को जांच की गयी। बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 35 हजार 150 रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना नौ लाख 88 हजार 480 रुपये वसूला गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में 25 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उल्लंघन मामले में 31लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in