46-checking-points-created-to-curb-criminal-incidents-in-ranchi
46-checking-points-created-to-curb-criminal-incidents-in-ranchi

रांची में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 46 चेकिंग पॉइंट बनाए गए

18/04/2021 रांची, 18 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश के बाद राजधानी के 19 थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग के लिए 46 चेकिंग पॉइंट बनाए गए है। इन सभी चेकिंग प्वाइंट पर 1/4 के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो रात के आठ बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक तैनात रहेंगे। रांची के 19 थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग के लिए 46 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए है। इनमें गोंदा थाना, कांके थाना, बरियातू थाना, सदर थाना, खेलगांव ओपी, लोअर बाजार थाना, चुटिया थाना, लालपुर थाना, कोतवाली थाना, सुखदेव नगर थाना, पंडरा ओपी, हिंदपीढ़ी थाना, रातू थाना, अरगोड़ा थाना, नगड़ी थाना, पुनदाग ओपी, जगन्नाथपुर थाना, डोरंडा थाना और धुर्वा थाना शामिल हैं। इन सभी थाना क्षेत्रों में 46 जगहों पर एंटी क्राइम चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in