
रांची, 31 जुलाई (हि. स.)। रांची के कांके थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोपित राजकुमार साहू उर्फ राजू को गिरफ्तार किया हैं। इसके पास से एक आईफोन बरामद किया गया। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को बताया कि बीते 7 मार्च को निशिकांत सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने और 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पूर्व में हरिओम साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक अपराधी पंकज साहू फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in