145 new corona patients found in Jharkhand, 169 patients recovered
145 new corona patients found in Jharkhand, 169 patients recovered

झारखंड में कोरोना के 145 नए मरीज मिले, 169 मरीज हुए ठीक

रांची, 10 जनवरी (हि.स.)। झारखंड में रविवार को 145 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में कोरोना के 169 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में धनबाद और पलामू जिले से एक-एक मरीज की मौत हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 86, बोकारो से 7, देवघर से 1, धनबाद से 7, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 23, गढ़वा से 1, गिरिडीह से 1, गुमला से 5, जामताड़ा से 1, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, पलामू से 6, रामगढ़ से 1, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 1 मरीज शामिल हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 116817 हो गया हैं। इनमे 1468 सक्रिय केस हैं। जबकि 114302 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 1047 मौत हुई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.