हाजी हुसैन अंसारी के निधन से मर्माहत हूं : शिबू सोरेन
हाजी हुसैन अंसारी के निधन से मर्माहत हूं : शिबू सोरेन

हाजी हुसैन अंसारी के निधन से मर्माहत हूं : शिबू सोरेन

रांची, 03 अक्टूबर (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन से मर्माहत हूं। स्व हाजी हुसैन अंसारी सर्वसुलभ जन प्रिय नेता होने के साथ-साथ मेरे प्रिय साथी भी थे। संगठन एवं जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहने वाला झारखंड के सच्चा नेता आज हमारे बीच नहीं है। स्व अंसारी का निधन हमारी पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की उनके शोक संतप्त परिवार जनों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सहनशक्ति प्राप्त हो तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हाजी हुसैन अंसारी साहब का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। हाजी साहब का संपूर्ण जीवन सरल, सहज एवं सादा रहा है। वह पार्टी के अभिभावक एवं नेता होते हुए भी सबके लिए सहज उपलब्ध रहते थे। उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने अपना अभिभावक खोया है और समाज ने सही मायने में एक सच्चा इंसान को खोया है। उनके निधन को सहने की शक्ति उनके परिवारजनों सहित उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को, ईश्वर प्रदान करें। प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु से शोक संतप्त हैं। "सादा जीवन-उच्च विचार" के सिद्धांत पर चलने वाले स्व हाजी हुसैन अंसारी का सम्पूर्ण जीवन आम जनों के लिए ही समर्पित रहा। स्व हाजी हुसैन अंसारी पार्टी के लंबे राजनैतिक जीवन से हमे प्रेरणा मिलती रहेगी। ईश्वर स्व हाजी हुसैन अंसारी के आत्मा की शांति एवं दुःख के इस घड़ी में उनके परिजनों, समर्थकों को सहन शक्ति प्राप्त करे। इधर आजसू के गोमिया विधायक ने मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विधायक लंबोदर महतो ने कहा है कि हाजी हुसैन अंसारी लंबे समय से राजनीतिक भूमिका में रहते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए थे। झारखंड राज्य गठन में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि हाजी हुसैन अंसारी कई बार विधायक और मंत्री रहकर झारखंड के लोगों की सेवा की है। उनका हम सबों के बीच से चले जाना झारखंड के लिए क्षति है। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि निधन अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से दिवगंत आत्मा को शांति व इस दु:ख के समय में परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा किहाजी साहब से मेरे आत्मीय और व्यक्तिगत संबंध थे। सदैव उनका सानिध्य प्राप्त होता रहा था। विधानसभा में भी जनहित के मामलों में उनसे परामर्श लेता रहता था। उन्हें एक अभिभावक के रूप में सदैव उनका मार्गदर्शन मिला है। उनका ऐसे जाना बेहद दुखद हैं और इस घटना ने दिल को झकझोर दिया हैं। आज निःशब्द हैं, उनके लिए व्यक्तिगत क्षति हैं हाजी साहब का जाना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे। रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.