शिवसेना ने की डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध की मांग, उपराज्यपाल से लगाईं गुहार
शिवसेना ने की डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध की मांग, उपराज्यपाल से लगाईं गुहार

शिवसेना ने की डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध की मांग, उपराज्यपाल से लगाईं गुहार

जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने सरकारी अस्पतालों की दयनीय स्थिति एवं वरिष्ठ डाक्टरों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए गुरूवार को सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी कार्यालय जम्मू में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के साथ रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रशासन की तरफ से सरकारी अस्पतालों के कामकाज में सुधार के लिए सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से विचार विमर्श भी हुआ था मगर उसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। साहनी ने सरकारी अस्पतालों की दयनीय स्थिति एवं डाक्टरों की अनुपस्थिति को निजी प्रैक्टिस एक मुख्य कारण बताया। साहनी ने कहा कि उक्त मांग को लेकर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से लिखित गुहार लगाई है। कई डाक्टर एवं सामाजिक संस्थाओं ने न्यायालय में भी इस मांग को लेकर याचिकाएं दायर की हैं। इस मौके पर महिला विंग अध्यक्ष मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, गीता रानी, डिम्पल, रोमा देवी भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in