भीम सिंह ने रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया
भीम सिंह ने रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

भीम सिंह ने रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

जम्मू, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह ने शुक्रवार को जम्मू में कई राजनीतिक व सामाजिक समूहों द्वारा आयोजित एक शोक सभा के अवसर पर कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान के अचानक निधन से पूरे देश में राजनीतिक व सामाजिक संरचना को आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान की अचानक मृत्यु किसी की भी कल्पना से परे है। पासवान अलग-अलग समय, मुद्दों और अवसरों में एक क्रांतिकारी व अत्यधिक प्रगतिशील व्यक्ति थे। नेशनल पैंथर्स पार्टी ने रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in