भाजपा की बैठक में सेवा सप्ताह के बारे में किया गया विचार विमर्श
भाजपा की बैठक में सेवा सप्ताह के बारे में किया गया विचार विमर्श

भाजपा की बैठक में सेवा सप्ताह के बारे में किया गया विचार विमर्श

जम्मू, 10 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के तालाब तिल्लो मंडल की एक बैठक गुरूवार को मंडल अध्यक्ष केशव चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी सेवा सप्ताह के बारे में और आत्मनिभग्र भारत सप्ताह के बारे में विचार विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयंती के सिलसिले में 14 सितंबर से 20 सिंतबर तक सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की वर्षगांठ और महात्मा गांधी जयंती पर 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक आत्मनिर्भर भारत सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष जम्मू पश्चिम अध्यक्ष मुनीश खजुरिया ने की। जेएमसी के पार्षद सतपाल करलूपिया, नीलम नरगोत्रा, सुरिंदर चौधरी, संजय बडू और जयदीप सम्बयाल, रविकांत, दीपक कुमार, परमजीत, वरिंदर डोगरा, रमेश कुमार, रघुबीर कुमार, गीता सोढ़ी, राकेश शर्मा, विशाल महाजन, अतुल बक्शी, बबलू चंद, राहुल मेहरा, अशोक वजीर, जतिन सेठी भी इस दौरान मौजूद थे। मंडल के महासचिव विनोद वजीर ने मंच की कार्यवाही का संचालन किया और भुवेश शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in