बिशनाह में भी पार्षद साहिल गुप्ता ने मनाया महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस
बिशनाह में भी पार्षद साहिल गुप्ता ने मनाया महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस

बिशनाह में भी पार्षद साहिल गुप्ता ने मनाया महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस

बिशनाह, 23 सितंबर (हि.स.)। म्युनिसिपल कमेटी बिशनाह से पार्षद साहिल गुप्ता ने बुधवार को महाराजा हरी सिंह के 126 वें जन्मदिवस पर बिशनाह और अलग-अलग गाँव में जाकर उनका जन्मदिवस बनाया और आपस में मिठाई बांटकर प्यार का संदेश दिया। पार्षद साहिल गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर उनकी प्यारी रियासत है और जम्मू कश्मीर के सभी लोग उनको दिल से सम्मान करते हैं। गुप्ता ने बिशनाह कस्बे के अधीन आते गाँव सुल्तानपुर, गाँव भटयारी और अन्य जगह पर उनका जन्मदिवस मनाया। पार्षद साहिल गुप्ता के साथ राज्य कार्यकारी बीजेपी के मेंबर नारायण दत्त शर्मा, जिला वाईस प्रेजिडेंट बिशनाह प्रभारी अशोक चौधरी, ओबीसी प्रेजिडेंट जिला आरएस पुरा से अशोक, तरेवा सरपँच बलबीर कौर, पचेल पंचायत से सरपँच सुभाष सैनी, चक अवतारा से नायब सरपंच सुनील चौधरी व अन्य गण-माननीय लोग शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in