बलदेव सिंह बलोरिया ने तारकोल डलवाने का कार्य किया शुरू
बलदेव सिंह बलोरिया ने तारकोल डलवाने का कार्य किया शुरू

बलदेव सिंह बलोरिया ने तारकोल डलवाने का कार्य किया शुरू

जम्मू 31 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू नगर निगम के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र गांव बाबलियाना की मुख्य सडक़ पर शनिवार को तारकोल डलवाने का कार्य शुरू करवाया। बता दें कि यह क्षेत्र के लोगों की करीब दस वर्ष पुरानी मांग थी जिसे पूरा किया गया और इस मांग के साथ ही स्थानीस सरपंच शमशेर सिंह शेरी ने गांव की तरफ से बलोरिया का आभार जताया। इस मौके पर शेरी ने कहा कि हमें पार्टी पालटिक्स से ऊपर उठकर लोगों के काम करने है और एक राजनेता का यहीं धर्म भी है। सरंपच के कथन को आगे बढ़ाते हुए बलोरिया ने भी इस बात को दोहराया कि लोगों की सेवा करने में कभी भी किसी नेता को कोई राजनीतिक भेद नहीं रखना चाहिए। जो जीत गया वो सबका नेता है और उसे सबके कार्य करने है चाहे वो उसका वोटर है या नहीं है। एक नेता ही सहीं पहचान भी यहीं है कि वो सबको साथ लेकर चले भले ही उसकी पार्टी का जो भी एजेंडा हो पर उसे जनता ने अपनी सेवा के लिए चुना है। वहींए स्थानीय लोग भी इस सडक़ पर तारकोल के कार्य से काफी उत्साहित थे। इस मौके पर पंच प्रकाश सिंहए लंबड़दार अंचल सिंह ने भी गांव के लोगों की पुरानी मांग पूरी करने के लिए बलोरिया का आभार जताया। इस अवसर पर रंजीत सिंहए सुखदेव सिंहए मुल्ख राजए बहादुर लालए उत्तम सिंहए सत पल सिंह मन्हास व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in