पार्षद साहिल गुप्ता ने अरनिया में हैंडीकैप पेशेंट को दिया वॉकर
पार्षद साहिल गुप्ता ने अरनिया में हैंडीकैप पेशेंट को दिया वॉकर

पार्षद साहिल गुप्ता ने अरनिया में हैंडीकैप पेशेंट को दिया वॉकर

जम्मू 22 सितंबर (हि.स.)। म्युनिसिपल कमेटी बिशनाह से पार्षद साहिल गुप्ता ने मंगलवार को अरनिया गांव में एक हैंडीकैप मरीज को वॉकर दिया। पार्षद ने बताया की गांव मंे तरपाल बांटने के दौरान गांव के लोग उन्हें एक हैंडीकैप पेशेंट के घर में ले गए थे जो चल नही पाता थे और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही थी। इस दौरान लोगों ने पार्षद से मदद की गुहार लगाई थी जिसे साहिल गुप्ता ने आश्वासन देते हुए कहा की 1 हफ्ते में उनको वॉकर दे देंगे। पार्षद साहिल गुप्ता ने अपना वादा पूरा करते हुए उन्हें मंगलवार को वॉकर दी जिससे हैंडीकैप पेशेंट अब धीरे.धीरे चल सकता है। गांव के लोगों ने पार्षद साहिल गुप्ता के इस कार्य को सराहनीय बताया है और खुशी जताते हुए कहा कि उनको भी साहिल के इस तरह के कार्य की खुशी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in