डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से लाल सिंह की धर्म पत्नी कांता अंडोत्रा ने भरा नामाकंन
डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से लाल सिंह की धर्म पत्नी कांता अंडोत्रा ने भरा नामाकंन

डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से लाल सिंह की धर्म पत्नी कांता अंडोत्रा ने भरा नामाकंन

कठुआ, 1 दिसंबर (हि.स.)। डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से पूर्व मंत्री चै. लाल सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से चैधरी लाल सिंह की पत्ना कांता अडोत्रा ने कठुआ के कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से हजारों समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। चैधरी लाल सिंह के साथ उनकी धर्म पत्नी कांता अंडोत्रा ने अपने निवास स्थान कठुआ के वार्ड नंबर 2 से एक रैली का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की तादाद में डोगरा स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने निवास स्थान से स्वंय लाल सिंह मोटर साइकिल पर सवार होकर अपनी धर्म पत्नी के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए चैधरी लाल सिंह ने कहा कि डीडीसी चुनाव, पंचायत उपचुनाव और नगर परिषद कठुआ की खाली पड़ी सीटों से डोगरा स्वाभिमान संगठन ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर के सभी वर्ग के लोग भाजपा की नीति से परेशान है। धारा 370 तोड़ने के बाद डोमिसाइल प्रमाण पत्र, 4जी का पैसा लेकर 2जी सर्विस देना, जगह-जगह टोल प्लाजा स्थापित करना और भूमि कानून जैसे कई जनता विरोधी कानून लाकर जम्मू कश्मीर की जनता को प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव पंचायत स्तरीय चुनाव हैं लेकिन भाजपा ने केंद्र मंत्रियों और कई स्टार प्रचारकों को चुनाव में प्रचार करने के लिए उतारा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर जोकि हिमाचल के हैं और यहां आकर प्रचार कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में बाहर का कोई भी नागरिक आकर जमीन खरीद सकता है, लेकिन पहले इन्हें पूछा जाए कि क्या हिमाचल में डोमिसाइल के तहत बाहरी राज्य के नागरिक हिमाचल में जमीन खरीद सकते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अपने राज्य में बाहरी लोगों को बसने नहीं दे रहे लेकिन दूसरे राज्यों में जाकर बाहरी राज्य के लोगों को बसाने का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मतदाता बहुत समझदार हो चुका है, वह भाजपा की विरोधी नीतियों को समझ चुका है, इसलिए डीडीसी चुनाव में भाजपा सहित अन्य पार्टियों की करारी हार तय है। वही जनता को अपील करते हुए चैधरी लाल सिंह ने कहा डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी हमेशा लोगों के हित के लिए बनी है और यह पार्टी डोगरों की आवाज को बुलंद करेगी और जो भी उन्होंने खोया है उन्हें वापस दिलवाने में पूरा संघर्ष करेगी। वही डीडीसी चुनाव, पंचायत उपचुनाव और नगर परिषद की खाली सीटों पर होने वाले चुनाव में डोगरा स्वाभिमान संगठन के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजय हासिल करवाने के लिए अपील की। वहीं कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार कांता अंडोत्रा ने कहा कि कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक से नामांकन पत्र भरा है और कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक की कई पंचायते बसोहली विधानसभा के अधीन पड़ती है जहंा पर उनके पति लाल सिंह और स्वंय विधायक जीते हैं और इन क्षेत्रों में उन्होंने कई विकास कार्य करवाएं हैं। इसलिए कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक की सभी पंचातों के लोग उनके विकास कार्य को जानते है और लोग विकास के नाम पर वोट देंगे। उन्होंने कहा कि कीड़िया गड़ियाल ब्लॉक की जनता ने हर बार उन पर विश्वास जताकर उन्हें विजय हासिल करवाई है और इस बार भी जनता जीत का ताज उन्हें ही पहनाएगी। वहीं नामांकन पत्र भरने से पहले एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in