गुरेज घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद
गुरेज घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद

गुरेज घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद

बांदीपोरा, 08 दिसंबर (हि.स.)। ताजा बर्फबारी के चलते बांदीपोरा-गुरेज़ मार्ग एक बार फिर मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दी गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शाम को बर्फबारी शुरू हो गई थी और इसने गुरेज़ घाटी को सफेद कालीन में बदल दिया। गुरेज घाटी के साथ ही उत्तरी कश्मीर के अन्य जिलों के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बर्फबारी हो रही है पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। अधिकारियों के अनुसार बांदीपोरा-गुरेज़ सड़क बर्फबारी के कारण बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गुरेज़ घाटी के मैदानों में कम से कम 6 इंच बर्फबारी हुई है। 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजदान टॉप पर कम से कम 12 इंच बर्फबारी हुई है जबकि बगटोरा में 18 इंच बर्फबारी हुई है। केवल गुरेज़ में कम से कम 8 इंच ताजा बर्फबारी हुई ह। ताजा बर्फबारी के बाद लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in