केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया: प्रभात शर्मा
केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया: प्रभात शर्मा

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया: प्रभात शर्मा

आर.एस. पुरा, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के राज्य सचिव प्रभात शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जम्मू कश्मीर में लागू किए गए कानून जिसमें बाहरी प्रदेशों के लोग जमीन खरीद सकते हैं कि कड़ी आलोचना करते हुए इस कानून को जल्द से जल्द वापस लेने की गुरूवार को मांग की। आरएस पुरा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जेकेपीएम के राज्य सचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐसा कानून लाकर जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है और जम्मू-कश्मीर को बेचने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ वायदा किया था कि बाहरी प्रदेशों के लोगों को जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी लेकिन अब सरकार ने ऐसा कानून लाकर जम्मू और कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। शर्मा ने कहा कि बाहरी राज्यों में हो रहे चुनावों को देखते हुए भाजपा द्वारा यह फैसला लिया गया है जिसे उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो उनकी पार्टी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस कानून के खिलाफ एकजुट होकर सड़कों पर उतरें ताकि भाजपा सरकार अपने इस फैसले को वापस लेने पर मजबूर हो जाए। इस मौके पर उनके साथ रूपलाल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in