कारपोरेटर ने खराब ट्रांसफार्मर को करवाया तब्दील
कारपोरेटर ने खराब ट्रांसफार्मर को करवाया तब्दील

कारपोरेटर ने खराब ट्रांसफार्मर को करवाया तब्दील

जम्मू, 25 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओबीसी मोर्चा के महासचिव राजकुमार तरखान ने मंगलवार को 10 एमवीए के खराब हुए ट्रांसफार्मर बदलवाकर जम्मू के छन्नी हिम्मत के निवासियों को बड़ी राहत दी है। वह वार्ड 51 के कारपोरेटर भी हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व वार्ड 50 की कारपोरेटर श्रीमती नीना गुप्ता भी थीं। उन्होंने कुछ घंटों के भीतर ही 10 एमवीए के खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलबा दिया। आज सुबह उनको इसकी जानकारी मिलने के बाद उनहोंने तत्काल से संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और इसके प्रतिस्थापन के लिए बात की। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें प्रतिबद्ध समय में इसके प्रतिस्थापन के लिए आश्वासन दिया और अंत में किया। राजकुमार तरखान ने इसके लिए सचिव विद्युत विकास विभाग, मुख्य अभियंता पीडीडी मोहन सिंह, विशेष रूप से कार्यकारी अभियंता (रखरखाव और एसटीडी) पदम देव सिंह की सराहना की और उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों का भी आभार जताया। इस अवसर पर बोलते हुए तरखान ने कहा कि उनकी प्रमुख प्राथमिकता स्थानीय लोगों की हर शिकायत को तत्काल दूर करके उनको राहत प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड 51 और आस-पास के क्षेत्रों के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in