एनसी, पीडीपी और कांग्रेस का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है: गंगा
एनसी, पीडीपी और कांग्रेस का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है: गंगा

एनसी, पीडीपी और कांग्रेस का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है: गंगा

विजयपुर, 20 नवबंर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने शुक्रवार को कहा कि एनसी, पीडीपी और कांग्रेस का असली चेहरा लोगों को सामने आ चुका है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सरदार सरबजीत सिंह जोहल के जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए रामगढ़ बी सीट से नामांकन पत्र भरने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। जोहल ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने से पूर्व सरबजीत सिंह ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रैली भी निकाली जो रामगढ़ के विभिन्न गांवों से होती हुई कस्बा रामगढ़ में पहुंची। रैली में पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, युवा नेता नैंसी चौधरी, केशव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, तरसेम शर्मा सहित भाजपा नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी नेता एवं कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का भगवा और तिरंगा झंडा लेकर रैली में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। सरबजीत सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ स्थित कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि डीडीसी चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि जनता ने हमेशा से ही भाजपा पर भरोसा दिखाया है। कश्मीर के जो लोग गुपकार गैंग बनाकर बैठे हुए है, जनता ने उनको सबक सिखाने का मन बना लिया है। एनसी, पीडीपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। आज इन पार्टियों को चुनाव के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे। गंगा ने कहा कि गुपकार गैंग लोगों के हित के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने हित के लिए बनाई गई है। चीन के इशारों पर गैंग बनाने वालों के मंसूबे इस बार सफल नहीं होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in