उपराज्यपाल द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टालरैंस नीति व युवाओं को तरजीह देना स्वागत योग्य कदम: दुबे
उपराज्यपाल द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टालरैंस नीति व युवाओं को तरजीह देना स्वागत योग्य कदम: दुबे

उपराज्यपाल द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टालरैंस नीति व युवाओं को तरजीह देना स्वागत योग्य कदम: दुबे

उधमपुर, 9 अगस्त (हि.स.)। पीपुल डैमोके्रेटिक ट्रेड यूनियन उधमपुर के जिला प्रधान विपिन दुबे ने एक प्रैस विज्ञप्ति के जरिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरैंस और युवाओं के प्रति नीतियों पर जोर देने पर उनकी सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो सरकारी तंत्र के अंदर भ्रष्टाचार इस समय चरम पर है, उस पर अंकुश लगेगा और गरीब जनता का काम बगैर रिश्वत दिए हुए होगा। विपिन दुबे ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार इस कदर फैला हुआ है कि पीएचई में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पास करोडों रूपयों की प्रापर्टी है जबकि वह विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात थे। इन लोगों ने नेतागिरि की वजह से करोड़ों रूपए एकत्रित किए। ऐसा ही आलम इरीगेशन विभाग में है। वहां पर भी काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का यही हाल है, वह भी आलीशान कोठियां करोडों रूपए एकत्रित कर बैठे हैं बात यही पर खत्म नहीं होती। खाद्य आपूर्ति विभाग में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वहां पर काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जोकि पहले डेलीवेजर था तथा बाद में स्थाई हुआ। वह भी करोड़ों रूपए के मकान, फार्म हाउस बनाकर ऐश कर रहे हैं। इसी तरह दूसरे विभाग भी हंै। विपिन दुबे ने कहा कि राज्य के उपराज्यपाल द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रति जीरो टालरैंस को देखकर जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक रौशनी की किरण नजर आई है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इन तमाम भ्रष्टाचारी कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा सकती है। वहीं उपराज्यपाल द्वारा युवा वर्ग को भी ध्यान में रखना स्वागत योग्य कदम है। इस समय राज्य का पढ़ा-लिखा युवा रोजगार नहीं होने से काफी चिंतित है और नौजवान ही किसी भी मुल्क का सरमाया होता है। बेरोजगार पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार को पहल देना अति सराहनीय कदम है। विपिन दुबे ने कहा कि वह समय-समय पर भ्रष्ट कर्मचारियों की सूचना उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को देते रहेंगे ताकि जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बन सके। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ---------hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in