उप जिला आर.एस. पुरा में भी धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
उप जिला आर.एस. पुरा में भी धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

उप जिला आर.एस. पुरा में भी धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

आर.एस. पुरा, 25 दिसंबर (हि.स.)। देश भर की तरह आर.एस. पुरा क्षेत्र में भी क्रिसमस का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम तथा श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने आर.एस. पुरा स्थित हॉली क्रॉस कैथोलिक चर्च में पहुंचकर प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया तथा विश्व कल्याण की कामना की। वहीं क्रिसमस डे को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कोरोना वायरस के चलते लोगों ने सभी नियमों का पालन किया। इस मौके पर चर्च के फादर जोसेफ मैथ्यू ने सभी देशवासियों को क्रिसमस त्यौहार की मुबारकबाद दी और कहा कि क्रिसमस त्योहार को लेकर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा प्रभु यीशु से प्रार्थना की गई कि पूरे संसार में शांति बनी रहे तथा पूरे विश्व में जो कोरोना वैश्विक महामारी फैली हुई है उससे भी संसार को जल्द निजात मिले। उन्होंने प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रभु ने इंसान को नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित किया और बताया कि भगवान ने इंसान को संसार में किस मकसद के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने शांति का मार्ग दिखाया और बताया कि हम सबको मिलकर रहना चाहिये। इस दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों में गिफ्ट भी बांटे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in