अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों ने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया: अनुराग
अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों ने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया: अनुराग

अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों ने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया: अनुराग

विजयपुर, 02 दिसंबर (हि.स.)। केन्द्रीय वित्त राजय मंत्री अनुराध ठाकुर ने बुधवार को अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने जिला विकास परिषद के चुनाव प्रचार के सिलसिले में विजयपुर के राया क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीपुल्स एलायंस की सियासी पार्टियों ने युवाओं का गुमराह कर हाथ में बंदूक थमाकर उनके भविष्य को अंधकारमय बना दिया। वहीं इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, नरेंद्र प्रताप, अजय शर्मा, धीरज शर्मा आदि मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने एनसी, पीडीपी, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अनुराग ने कहा कि मुफ्ती-अब्दुल्ला परिवार खुद को सशक्त बनाने के लिए भ्रष्टाचार को शह न देते तो आज जम्मू कश्मीर सबसे अधिक खुशहाल प्रदेश होता। इसमें कांग्रेस भी बराबर की भागीदार रही। रोशनी एक्ट का इस्तेमाल कर जमीन घोटाले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जे कर आलीशान बंगले खड़े कर लिए। जम्मू कश्मीर की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि कश्मीर केंद्रित सरकारों ने जनता को केवल लूटने का काम किया। अब भाजपा उन्हें सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता अब अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों से आजादी चाहती है। वे पिछले 70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर को लूट रहे हैं, विकास और प्रगति से मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बन कर जम्मू कश्मीर के अवाम के साथ धोखा करते रहे हैं। उन्होंने लोगों को वंचित रखने के लिए कानून बनाए। अब भाजपा लोगों को सशक्त बनाने के दिशा में कार्रवाई कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in