back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शंकर नगर मोहल्ले की मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील होने से मोहल्ला वासियों की परेशानी बढ़ी

उधमपुर, 9 जुलाई (हि.स.)। शंकर नगर मोहल्ले में देविका प्रोजैक्ट के अंतर्गत यूईईडी विभाग द्वारा जो सीवरेज का कार्य किया जा रहा है उसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। विभाग द्वारा खुदाई करके पाइपें डालने का कार्य तो कर दिया गया लेकिन उसको ठीक करने की अभी तक जहमत नहीं उठाई है, जिससे अब वहां पर जब भी बारिश होती है तो वहां कीचड़ ही कीचड़ फैल जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय वासी बलदेव राज, काका राम, शाम लाल आदि ने बताया कि शंकर नगर मोहल्ला को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यहां पर पार्षद बनने के उपरांत भी कोई विकास कार्य हुआ हो। उनका कहना था कि शंकर नगर मोहल्ले की मुख्य सड़क की ही इतना खस्ता हालत है कि इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना था कि यूईईडी विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी अभी तक सड़क को पक्का करने का कार्य नहीं किया गया है।

वहीं जब इस संबंध में पार्षद से बात करो तो वह केवल आश्वासन ही दे रही हैं जबकि इस सड़क को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उनका कहना था कि इस मुख्य सड़क के खराब होने के कारण सभी लोगों खासकर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभाग व जिला प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक इस मार्ग को ठीक करने के लिए कदम नहीं उठाया गया तो सोमवार को वह पूरे मोहल्लावासियों के साथ संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे तथा इसकी सारी जिम्मेवारी यूईईडी विभाग के अधिकारियों की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...