उधमपुर, 9 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता पदाधिकारियों ने गांव कघोट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। वहीं उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी परेशानियों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर हल किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर कई लोगो ने शिवसेना की नीतियों को देखते हुए पार्टी का दामन थामा, जिनका जिला प्रघान ने हार पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर गांव वासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क की काफी समस्या है। इस समय भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, जिससे गांव वासियों का जीना मुहाल हो गया। वहीं पानी की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि गांव वासियों को नियमित पानी की सप्लाई नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है तथा उन्हें कई-कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने सड़क की समस्या के बारे में उनके क्षेत्र में स्थित सड़क की काफी खस्ता हालत है, जिस कारण इस मार्ग वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है।
वहीं शिवसेना जिला प्रधान संजीव कुमार ने गांव वासियों को आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं को जल्द डीसी समक्ष उठाकर उन्हें हल करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर साहिल गंडोत्रा जिला युवा प्रधान, अनिल विजय, महासचिव, रमेश वर्मा उप प्रधान, राज सिंह, तहसील इंचार्ज रामनगर मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान





