Training camp organized for BJP workers in Majalata
Training camp organized for BJP workers in Majalata

मजालता में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर

उधमपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। भाजपा मजालता मंडल द्वारा रविवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष पूरन चंद, पूर्व विधायक आरएस पठानिया, जिला महामंत्री कुलदीप सिंह, जिला मंत्री सुखदेव शर्मा, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अमित शर्मा, जूही पठानिया एवं मजालता मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में मंडल मजालता के कार्याकर्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ इंचार्ज तथा मोर्चों के कार्यकर्ता सहभागी हुए। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास विकास, कार्यकर्ता का सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कार्यपद्ति जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह पठानिया ने पिछले 6 सालों में भाजपा द्वारा किए गए अन्तोदय काम की जानकारी सभी कार्याकर्ताओ दी। इसी के साथ आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी रोशनी डाली गई। कार्यकर्ताओं को आहवान किया गया कि हमें एकजुटता से संकल्प लेकर निःस्वार्थ भाव से समर्पित होकर भारतीय जनता पार्टी को घर-घर तक ले जाना होगा और प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक कल्याणकारी योजना को गरीब तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पूरन चंद ने कहा कि आज हमारा देश हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में दिन दोगुनी रात चैगनी तरक्की कर रहा है। भारत में प्रत्येक नागरिक का जो पिछले कई दशक से दबाए और कुचले जा रहे थे, जिनके अधिकारों का हनन हो रहा था, जिनके हक को पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा छिना जा रहा था और हम सबको क्षेत्रवाद के नाम पर, जात विरादरी, धर्म और भाषा के नाम पर बांटा जा रहा था। आज प्रधानमंत्री द्वारा इन जंजीरों से हमें स्वतंत्र करवा दिया है। आज प्रत्येक नागरिक का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री ने गोल्डन कार्ड के रूप में प्रत्येक परिवार को 5 लाख का बीमा देकर नई जिंदगी का वरदान दिया है। आज हम अपने परिवारों को सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं। इस प्रदेश को आतंकवाद मुक्त अगर किसी ने किया है तो वो मोदी सरकार ने किया है। पूरन चंद ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं और हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम कदम से कदम मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को घर-घर तक सर्वस्पर्शी भाव से सर्ववयापी बनाये। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ---------hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.