back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘प्रसिद्ध पर्यटकस्थल पत्नीटाॅप में सुविधाएं नहीं मिलने से हैं पर्यटक परेशान

उधमपुर, 12 जून (हि.स.)। पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने हेतु चाहे कोई भी सरकार हो वह जरूरी उपाय करती रहती है लेकिन पर्यटक स्थल की देखभाल करने वाले विभाग या अधिकारी उक्त पर्यटकस्थलों पर पर्यटकों को जरूरी सुविधाएं न देकर सरकार व पर्यटन विभाग के प्रयासों को असफल करने में कोई कसर नहीं छोड़़ते हैं। ऐसा ही कुछ प्रसिद्ध पर्यटकस्थल पत्नीटाॅप में देखने को मिल रहा है। वहां पर पर्यटक तो काफी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन उनको सुविधाएं बहुत कम मिल पा रही हैं। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्नीटाॅप में कोई पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण पर्यटकों मजबूर होकर सड़कों पर ही गाडियां खड़ी करनी पड़ रही हैं, जिससे वहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, खासकर नाग मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर। स्वच्छता की तरफ नहीं दिया जा रहा ध्यान पत्नीटाॅप जोकि स्वच्छता के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार वहां पर घास की कटाई नहीं करने के कारण पर्यटकों का सामना बड़ी-बड़ी घास से हो रहा है। जो पर्यटक वहां पर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं उनके लिए एक-दो स्थानों को छोड़कर उचित बैठने का प्रबंध नहीं है, यहां तक कि खाने-पीने के उपरांत कूड़ा कर्कट फैंकने के लिए डस्टबीन तक नदारद हैं, जिससे लोग वहीं पर गंदगी फैंकने को मजबूर हैं। पत्नीटाॅप से नाग मंदिर को जोड़ने वाली सड़क जिसकी चैड़ाई भी कम है काफी खस्ता हालत में है, जिससे मंदिर में जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पर्यटकस्थल पर आसपास के क्षेत्र में पीने के पानी की कहीं भी कोई भी व्यवस्था नहीं है, जिस कारण पर्यटकों को पानी खरीदकर अपने साथ ले जाना पड़ता है या फिर वहीं से महंगे दामांे पर खरीदना पड़ता है। पीडीए को चाहिए कि प्रसिद्ध पर्यटकस्थल होने के कारण इस स्थान पर पर्यटकों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए ताकि पर्यटकों को पीने के पानी के लिए दरबदर न होना पड़े। वीकेंड लाॅकडाउन व अघोषित कटों के कारण पत्नीटाॅप में पहुंच रहे काफी संख्या में पर्यटक गौर रहे कि इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। उपर से बिजली की अघोषित कट और भी ज्यादा परेशान कर रहे हैं। वहीं शनिवार व रविवार को वीकेंड लाॅकडाउन होने के कारण लोग घरों में ही बैठने के बजाए गर्मी से बचने व लाॅकडाउन का फायदा लेने के लिए प्रसिद्ध पयर्टकस्थल पत्नीटाॅप का रूख कर रहे हैं। इस शुक्रवार भी शाम को वीकेंड लाॅकडाउन लगने से पहले ही लोग भारी संख्या में अपनी गाडियों से प्रसिद्ध पर्यटकस्थल पत्नीटाॅप में पहुंच गए थे। जिससे पत्नीटाॅप व आसपास स्थित होटल पूरी तरह फुल थे, यहां तक कि पीडीए द्वारा बनाए गए हट भी पूरी तरह पहले से ही फुल हो गए थे, जिससे कई लोगांेे को तो वहां जाने का कार्यक्रम स्थगित तक करना पड़ा। शुक्रवार को लगभग डेढ महीने उपरांत गंडोला की सेवाएं बहाल हुई, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। यह सेवाएं फिलहाल सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को ही चलेंगी। जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग, प्रदेश सरकार व पीडीए को चाहिए कि वह प्रसिद्ध पर्यटकस्थल पर जो कमियां हैं उनको जल्द से जल्द दूर करे ताकि जो पर्यटक घाटी का रूख करते हैं वह इस क्षेत्र का भी जरूर रूख करें, जिससे स्थानीय लोगों, होटल चालकों, व इसके अलावा कई अन्य व्यवसाय करने वालों को इसका लाभ मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक! ये खूबसूरत पार्क बना देंगे आपका वीकेंड खास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक का शोर और भागदौड़ भरी दिनचर्या अक्सर मन और शरीर दोनों को थका देती है।...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵