back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बेमौसमी बारिश से गेंहू की फसल को भारी नुक्सान

कठुआ 4 मई (हि.स.)। मंगलवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से जिला कठुआ के लोगों को राहत दी है। पिछले कई दिनों से गर्मी व तेज धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया था। हालांकि पिछले तीन दिन से शाम को तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश से मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। पिछले चार दिन से बढ़ती गर्मी से दोपहर को लोगों को ऐसी का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन मंगलवार की सुबह से हो रही रूकरूक के बारिश से मौसम फिर से ठंड़ा हो गया है। गर्मी बढ़ते ही कई लोगों ने अपने गर्म कपड़े पैक कर दिए थे, लेकिन मंगलवार की इस बारिश ने लोगों को फिर से सर्दी के कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर जिला के पहाड़ी इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर बेमौसमी बारिश के कारण रवी फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा है, जिसका कृषि उत्पाद पर काफी बुरा असर पड़ने की संभावना है। दरअसल इस समय जिलेभर में फसल कटाई का सीजन जारी है और उपर से बेमौसमी बारिश से कटी फसल बरबाद होने के कघार पर है। सूत्रों के अनुसार रबी फसल बिशेषकर गेहूं और दालों के कई लाख टन का नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के कारण प्रशासन द्वारा पाबंदिया लगाई गई है, जिसके चलते फसल की कटाई में पहले से ही देरी हो चुकी है। लेकिन इस बारिश से फसलों के नुक्सान से किसान परेशान हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दिन तक रूकरूक कर बारिश होने के असार हैं। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Trends 2025: ये 5 ट्रेंड्स पूरे साल रहे वायरल, महिलाओं ने किया पसंद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और दिसंबर के अंतिम हफ्ते में लोग पूरे साल के ट्रेंड्स को याद कर...
spot_img

Latest Stories

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵