जम्मू-कश्मीर: न्यूनतम तापमान में दर्ज किया गया इजाफा

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
file photo
file photosocial media

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 0.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।


न्यूनतम तापमान में हो रहा इजाफा
कोकेरनाग में पिछली रात के 2.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात के 0.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, तो
जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 10.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस और 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।


हल्की बारिश और हिमपात की संभावना
उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को मौसम में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। उन्होंने कहा कि 27-28 फरवरी को मौसम में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगंे और 1-2 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in