tamdeh-the-traditional-dogra-festival-celebrated-with-reverence-in-district-samba
tamdeh-the-traditional-dogra-festival-celebrated-with-reverence-in-district-samba

जिला सांबा में श्रद्धा से मनाया पारंपरिक डोगरा पर्व तमदेह

सांबा, 15 जून (हि.स.)। पारंपरिक डोगरा पर्व तमदेह मंगलवार को जम्मू प्रांत में ही श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। जम्मू कश्मीर के डोगरा समुदाय के लोगो में विशेष आस्था रखने वाले इस पर्व के दिन लोग एक दूसरे को दान करते हैं। यह दिन आषाढ़ सक्रांति को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग मंदिरों में घड़ों का दान करते हैं तथा वहां पर पूजा अर्चना करते हैं। वहीं लोग स्थान-स्थान पर मीठे पानी की छब्बीलें भी लगाते हैं। प्रदेश की तरह ही जिला सांबा में भी पारंपरिक डोगरा पर्व तमदेह श्रदा से मनाया गया। वहीं पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला सांबा के मुख्य चौक पर ठंडी शब्बील का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने आते जाते लोगों को ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक की करीब 2000 बोतलें वितरित कीं। इस मौके पर कुंडल ने कहा की तमदेह का त्योहार जम्मू के डोगरों में विशेष स्थान रखता है। कुंडल ने अपील करते हुए कहा की आज लोग अपनी विरासत और अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं। लेकिन हमें अपनी संस्कृति को जिंदा रखना है। मान्यता है कि इस दिन पानी आदि का दान करने से पूर्वजों को भी पानी आदि प्राप्त होता है। उनका आशीर्वाद मिलता है। अगले जन्म में गर्मी के समय उन्हें भी इन चीजों का सुख मिलेगा। आषाढ़ संक्रांति तमदेह के दिन किया गया दान अन्य शुभ दिनों की तुलना में दस गुना अधिक पुण्य देने वाला होता है। इस दिन ब्राह्मणों एवं ज़रूरतमंद लोगों को भी दान देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in