back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुलमर्ग को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से नीचे

अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बीच गुलमर्ग को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

श्रीनगर, एजेंसी । अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बीच गुलमर्ग को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि जम्मू में रोजाना निकल रही धूप के कारण दिन के तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद पिछले तीन दिनों से जम्मू संभाग में निकल रही धूप के कारण अब दिन में चलने वाली हवा भी गर्म हो गई है। दिन का तापमान 35 डिग्री से भी उपर चला गया है जिससे अब खुले में काम करने वालों, पैदल राहगिरों तथा दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 मई तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 13-15 मई तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 4.7 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 7.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे), बटोत में 12.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे), कटरा में 16.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 8.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस े दर्ज किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵