sanjeev-became-shiv-sena-jk39s-rs-pura-pradhan
sanjeev-became-shiv-sena-jk39s-rs-pura-pradhan

संजीव बने शिवसेना जेके के आर.एस. पुरा प्रधान

मीरा साहिब, 28 फरवरी (हि.स.)। शिवसेना जेके के पदाधिकारियों द्वारा कस्बे में रविवार को एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आर.एस. पुरा जिला की टीम का गठन किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी गुप्ता, चेयरमैन विपन हिंदू, महासचिव राज सिंह, उप प्रधान रमेश गुप्ता, राजू सलारिया व मंगू राम विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से आर.एस. पुरा जिला की पार्टी की इकाई की घोषणा की गई जिसमें संजीव सूदन को आर.एस. पुरा जिला प्रधान, ममता देवी को महिला विंग की प्रधान, लबा राम को उपप्रधान बनाया गया। अपने संबोधन में पार्टी के चेयरमैन विपन हिंदू ने कहा कि केवल शिवसेना जेके ही एक ऐसी पार्टी है जो कि लोगों की समस्या को प्रशासन से हल करा सकती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ें। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में महंगाई बढ़ी है। इसके अलावा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही और लोगों को अब अपना भविष्य केवल शिवसेना में ही सुनहरा नजर आ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब पार्टी के विधायक जम्मू कश्मीर विधानसभा में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि संजीव सुदन जोशीले और तेजतर्रार नेता हैं और हमेशा से ही लोगों के साथ जुड़े रहते हैं इसलिए पार्टी ने उन पर जिला आर.एस. पुरा की जिम्मेदारी डाली है और उम्मीद जताई कि संजीव पार्टी को क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। इस मौके पर पार्टी के आर.एस. पुरा जिला प्रधान बनाए जाने पर संजीव सूदन ने पार्टी नेताओं का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि जो भी जिम्मेदारी उन पर और उनकी टीम पर डाली गई है उसको पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और शिवसेना को आर.एस. पुरा में मजबूत बनाने के लिए पूरे जोर-शोर से काम करेंगे। इस मौके पर कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in