raina-urges-people-to-follow-the-guidelines-of-kovid-many-joined-bjp
raina-urges-people-to-follow-the-guidelines-of-kovid-many-joined-bjp

रैना का लोगों से कोविद के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह, कईयों ने थामा भाजपा का दामन

जम्मू, 12 अप्रैल (हि.स.)। रियासी के कई पार्षदों, सरपंचों, पंचों और अन्य प्रमुख राजनीतिक लोगों ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस सिलसिले में पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय नंदा, भाजपा प्रवक्ता गिरधारी लाल रैना, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित थे। भाजपा में शामिल होने वालों में अमित शर्मा, वर्किंग जिला अध्यक्ष कांग्रेस व पार्षद एमसी रियासी, अशोक बाली पार्षद एमसी, रियासी, वरुण शर्मा ंपार्षद एमसी रियासी, सुदेश शर्मा सरपंच पंचायत मनून, अजय शर्मा पंच मनून, मोहिंदर कुमार पंच मनून, राजीव कुमार पंच मनून, शिव कुमार पंच मेहरी, राज सिंह पंच मेहरी, राकेश कुमार पंच सूल, जोगिंदर लाल पंच सूल), देस राज पंच सूल, दर्मिंदर सिंह नायब सरपंच धीरथी, सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुशील कुमार, उत्तम वर्मा, वानेट शर्मा प्रमुख थे। रविंदर रैना ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख राजनीतिक चेहरों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो सभी इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए और कहा कि रियासी क्षेत्र में भाजपा और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि रियासी म्यूनिसिपल कमेटी के चुने हुए प्रतिनिधि और भाजपा के प्रति आस्था रखने वाले अन्य लोगों ने सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को समर्पण और निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लोग इसलिए पार्टी में शामिल हो रहे हैं कि मोदी सरकार ने लोगों की सेवा में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि नए प्रवेशकर्ता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर उत्साह के साथ काम करेंगे। रैना ने आम जनता और प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सभी एसओपी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह संक्रमण हम सभी के लिए एक गंभीर खतरा है और इस संक्रमण को हराने के लिए, हम सभी को ईमानदारी के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in